नयी दिल्ली, 31 अगस्त पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक बहुमंजिला ‘अपार्टमेंट’ के एक ‘फ्लैट’ में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, आग लगने के सबंध में सुबह 8:10 बजे सूचना मिली और चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।
डीएफएस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में दमकल वाहनों को एक घंटा लगा।
उन्होंने बताया कि फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है।
अधिकारियों ने कहा कि घटना के संबंध में जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY