एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ठाणे में वाणिज्यिक परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक वाणिज्यिक परिसर में भीषण आग लगने से चार गोदाम और एक मोटरसाइकिल शोरूम जलकर खाक हो गए। निकाय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | ठाणे में वाणिज्यिक परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ठाणे, 23 मई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक वाणिज्यिक परिसर में भीषण आग लगने से चार गोदाम और एक मोटरसाइकिल शोरूम जलकर खाक हो गए। निकाय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि यहां कोठारी परिसर में रविवार रात करीब 11.45 बजे आग लगी, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सावंत के मुताबिक, आग सबसे पहले एक गोदाम से शुरू हुई और तेजी से तीन अन्य गोदामों में फैल गई, जहां स्टेशनरी का सामान, खाने-पीने की चीजें और सफाई संबंधी सामग्री रखी गई थी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर रविवार देर रात करीब पौने तीन बजे काबू पा लिया गया।

सावंत के अनुसार, एक घंटे के भीतर इसी परिसर में एक मोटरबाइक शोरूम में आग लग गई, जिसे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2022 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).