देश की खबरें | मुंबई में निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में सोमवार को दोपहर में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 16 मई दक्षिण मुंबई में सोमवार को दोपहर में एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि यहां काला घोड़ा इलाके में एस्पलांडे हाउस के सामने स्थित निर्माणधीन इमारत के भूतल पर आग दोपहर एक बजे लगी।
उन्होंने बताया कि यातायात नियंत्रण कक्ष द्वारा दमकल विभाग को आग की सूचना दिये जाने पर चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया, ‘‘आग में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। आग बुझाने का कार्य जारी है।’’
अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

