एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में शनिवार देर शाम दो मंजिला इमारत में आग लग गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई, सात जनवरी दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में शनिवार देर शाम दो मंजिला इमारत में आग लग गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह इमारत जुम्मा मस्जिद के पास अब्दुल रहमान स्ट्रीट और जांजीकर स्ट्रीट के व्यस्त जंक्शन पर स्थित है । उन्होंने बताया कि रात 8:15 बजे यह आग एक दुकान से शुरू हुयी ।

उन्होंने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आग भूतल पर सात-आठ दुकानों तक ही सीमित है। इसमें अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है ।

उन्होंने बताया कि और अधिक ब्यौरे की प्रतीक्षा है क्योंकि आग बुझाने का अभियान जारी है और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है ।

घटना की कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी फेंकते हुए देखा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).