देश की खबरें | बरेली में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली शहर में जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के वक्त बड़ी संख्या में ग्राहकों और बैंककर्मियों के परिसर में मौजूद होने के कारण अफरा-तफरी मच गयी, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बरेली (उप्र), 17 अगस्त बरेली शहर में जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के वक्त बड़ी संख्या में ग्राहकों और बैंककर्मियों के परिसर में मौजूद होने के कारण अफरा-तफरी मच गयी, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में यह आग प्रथम तल के एक कमरे में शार्ट सर्किट के कारण लगी और देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं फैल गया।

सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और प्रथम तल में लगे शीशों को तोड़कर आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बैंक शाखा परिसर के अंदर बड़ी संख्या में ग्राहक और बैंककर्मी मौजूद थे। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गयी।

हालांकि, इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही बैंक प्रशासन इस घटना में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

दमकलकर्मियों ने बताया कि बैंक में लगे अग्निशमन उपकरण के इस्तेमाल से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने से बैंक परिसर में धुआं भर गया जिससे लोगों का दम घुटने लगा, लेकिन उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)