देश की खबरें | मायापुरी में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, 20 गाड़ियों को नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को एक कार सर्विस सेंटर में आग लग गई जिसमें करीब 20 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 जुलाई पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को एक कार सर्विस सेंटर में आग लग गई जिसमें करीब 20 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 19 गाड़ियों को रवाना किया गया।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि मायापुरी फेज-एक के महिंद्रा सर्विस सेंटर पर लगी आग बुझाने में पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दल ने भी मदद की।
उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है।
वीर ने बताया कि करीब 15-20 वाहन आंशिक या पूरी तरह से जल गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

