एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई की एक दुकान में आग लगी, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के साकीनाका में सोमवार को तड़के हार्डवेयर की एक दुकान में आग लगने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई की एक दुकान में आग लगी, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई, 27 मार्च मुंबई के साकीनाका में सोमवार को तड़के हार्डवेयर की एक दुकान में आग लगने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि साकीनाका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित दुकान में देर रात करीब दो बजे आग लगी।

अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में दुकान के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका थी । सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, "अभियान के दौरान, गंभीर रूप से झुलसा एक व्यक्ति मिला जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

अधिकारी ने बताया कि आग दुकान तक ही सीमित थी। हालांकि, दुकान में रखा बिजली का सामान और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

उन्होंने बताया कि दुकान में ऊपर सामान रखने वाला हिस्सा टूट कर गिरने की वजह से अंदर जाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद दुकान के आगे के हिस्से को मशीन की मदद से खोद कर हटाया गया तब बचावकर्मी अंदर जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).