देश की खबरें | राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो : रंधावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि ऐसे नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।

जयपुर, 18 सितंबर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि ऐसे नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसी बातें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा में बौखलाहट है।’’

रंधावा ने कहा कि पार्टी राजस्थान में आगामी सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव जीतेगी।

रंधावा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। जैसी बातें भाजपा और उसके नेता कर रहे हैं…. ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा में बौखलाहट है।’’

रंधावा इस साल राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने आए थे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ पार्टी बृहस्पतिवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

डोटासरा ने राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पिछले नौ महीने से हर मुद्दे पर विफल रही है। भाजपा केवल भ्रमण, भाषण और लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार का असली चेहरा उजागर करेगी।

डोटासरा ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी, क्योंकि भाजपा सरकार पिछले नौ महीने में सभी मोर्चों पर विफल रही है।

नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार पिछली कांग्रेस सरकार की योजनाओं की समीक्षा के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं, बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन सरकार पिछली सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने में व्यस्त है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, झुंझुनू, दौसा, सलूम्बर और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड