देश की खबरें | ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो: आप सांसद संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रेल मंत्री पीयुष गोयल को पत्र लिखकर कहा कि श्रमिक विशेष ट्रेनों के गलत मार्गों पर चले जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रेल मंत्री पीयुष गोयल को पत्र लिखकर कहा कि श्रमिक विशेष ट्रेनों के गलत मार्गों पर चले जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों के लिए रेलवे ने श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाईं हैं, जिनमें से दर्जनों ट्रेनें अभी तक रास्ता भटक चुकी हैं।

यह भी पढ़े | सीएम ममता बनर्जी ने कहा- हमारी जानकारी के बिना 36 ट्रेनें मुंबई से आ रही हैं: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने गोयल से प्रवासियों के लिए खानपान की उचित व्यवस्था करने और साथ ही ट्रेनों के देरी से पहुंचने के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

सिंह ने पत्र में कहा , ‘‘ करीब 40 ट्रेनें रास्ता भटक चुकी हैं। ऐसी लापरवाही कैसे हो सकती है। ट्रेनों के इस अनुचित विलंब के लिए कौन जिम्मेदार है, जिसकी वजह से किसी की जान जा सकती थी

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

या काई हादसा भी हो सकता है।’’

सिंह ने कहा कि ट्रेनों के मार्ग से भटकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप विदेश में फंसे लोगों के सुरक्षित घर लौटने की व्यवस्था कर सकते हैं तो आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे गरीब लोग सुरक्षित अपने घर पहुंचे।’’

सोशल मीडिया पर विशेष ट्रेनों में खाने की कमी और ट्रेनों के विलंब की शिकायतों पर रेलवे ने मंगलवार को कहा था कि अब किसी ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन नहीं होगा और पिछले तीन दिन से सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित मार्गों पर ही चल रही हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एक मई से 3,276 ट्रेनों में 44 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर यात्रा कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें