देश की खबरें | पीलीभीत में सांड को मारने के मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पुलिस कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और उक्त वीडियो को जिलाधिकारी के टिवटर हैंडल से भी टैग किया गया था।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिये। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ पशु चिकित्‍सा अधिकारी भी गांव में पहुंचे।

इसके बाद सांड का पशु चिकित्सकों के एक पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और उसे दफना दिया गया।

बिलसंडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेश सिंह ने रविवार को बताया कि गांव में तैनात ग्राम पंचायत सचिव पंकज शर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

एसएचओ ने बताया कि वायरल वीडियो के अनुसार यह अंदाजा लगाया गया है कि मामला पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मजरा लधपुरा गांव का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now