Maharashtra: पतंग के मांझे से व्यक्ति की मौत के बाद ठाणे में दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र में पुलिस ने पतंग के मांझे से गला कटने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद ठाणे जिले में नायलॉन के ‘मांझे’ का भंडारण करने तथा बेचने के लिए एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
ठाणे (महाराष्ट्र), 17 जनवरी : महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुलिस ने पतंग के मांझे से गला कटने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद ठाणे जिले में नायलॉन के ‘मांझे’ का भंडारण करने तथा बेचने के लिए एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को भिवंडी शहर में हुई जब व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था.
पतंग का मांझा उसकी गर्दन के चारों ओर लिपट गया जिससे उसका गला कट गया. भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक दुकानदार पतंग का प्रतिबंधित नायलॉन मांझा बेच रहा है. यह भी पढ़ें :Ghaziabad: गाजियाबाद में फूड कैफे के अंदर चल रहा था अवैध बार
उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल ने दुकान पर छापा मारा और वहां रखा पतंग का मांझा जब्त कर लिया. अधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

