ग्रेटर नोएडा में शख्स पर गोलीबारी के आरोप में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में अपने जीजा पर गोलीबारी कराने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
नोएडा, 25 मार्च : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में अपने जीजा पर गोलीबारी कराने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. कासना थाने के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल दीपक की बहन की शादी नवीन से हुई थी और उसने 2020 में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी.
उन्होंने बताया कि महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति नवीन को गिरफ्तार किया गया था. सिंह के मुताबिक, नवीन के तीन बच्चे-- दो बेटे व एक बेटी है और उसका पांच वर्षीय बेटा कुछ दिनों से अपनी ननिहाल में रह रहा है . यह भी पढ़े : बिहार में मंत्रियों के लिए अशुभ साबित हो रहा है एक सरकारी बंगला!
सिंह ने बताया कि इस बाबत अदालत में मुकदमा चल रहा है और दोनों पक्षों में बच्चे को नवीन को सौंपने का समझौता हुआ और जैसे ही नवीन बच्चे को लेने के लिए लाडपुर गांव पहुंचा तो मोटरसाइकिल से आए लोगों ने नवीन पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने बताया कि नवीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि नवीन पर गोली चलाने के आरोप में दीपक के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 01:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

