देश की खबरें | महिला को बंधक बनाने के आरोप में भाजपा नेता व उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता मनोज मसीह, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एक महिला को अवैध रूप से बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है।

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 21 सितंबर भाजपा नेता मनोज मसीह, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एक महिला को अवैध रूप से बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, मसीह ने आरोप का खंडन किया है। उक्त महिला फिलहाल पुलिस की देखरेख में है।

पुलिस के अनुसार, बदायूं में एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि भाजपा नेता मनोज मसीह, उनकी पत्नी अमिता मसीह और बेटे ऋषभ मसीह कुछ अज्ञात लोगों के साथ 17 सितंबर को उनके घर में घुस आए और बंदूक की जोर पर उनकी बेटी को उठा कर ले गए।

मनोज मसीह उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य हैं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं मनोज मसीह ने दावा किया है कि एक महिला खुद उसके घर आई और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

बदायूं के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया, ''मनोज मसीह ने 17 सितंबर को पुलिस को अपने घर बुलाया और महिला को हमें सौंप दिया। महिला ने अपने परिवार में लौटने से इनकार कर दिया, इसलिए उसे जिला अस्पताल में महिलाओं और बच्चों के लिए बने केंद्र में रखा गया है।’’

एसपी ने कहा, "महिला को बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसी अवैधानिक कृत्य को किसी स्तर पर कोई संरक्षण नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी पुलिस तथ्यों के आधार के कार्रवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी