देश की खबरें | हरिद्वार में आरटीआई कार्यकर्ता की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरिद्वार में एक पार्टी के दौरान गोली लगने से एक आरटीआई कार्यकर्ता की मौत के मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, सात दिसंबर हरिद्वार में एक पार्टी के दौरान गोली लगने से एक आरटीआई कार्यकर्ता की मौत के मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रानीपुर पुलिस थानाध्यक्ष योगेश देव ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरटीआई कार्यकर्ता के दो सहयोगियों तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1674 नए केस, 63 की मौत: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मृतक की पत्नी ने घटना को हादसे की बजाय हत्या बताया है।

आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा हाल में एक लड़की के घर में आयोजित पार्टी में कथित तौर पर उसे अपनी लाइसेंसी पिस्तौल दिखा रहे थे और उसी दौरान उस लड़की से गलती से ट्रिगर दब गया तथा लांबा की गर्दन में गोली लग गई थी।

यह भी पढ़े | सिलवासा में 730 करोड़ रुपये के निवेश से नया संयंत्र लगाएगी Hindalco Industries.

कार्यकर्ता की पत्नी ने इसे हत्या बताते हुए लांबा के दो मित्रों, मानव और कासिम पर संदेह जताया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मानव, कासिम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या सहित भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

लांबा ने उत्तराखंड में 300 करोड़ रुपये से अधिक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\