देश की खबरें | क्रिकेटर दीपक की पत्नी के साथ धोखाधड़ी व धमकी के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर की पत्नी जया से 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के मामले में शहर के थाना हरी पर्वत में कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस ने यह शुक्रवार को जानकारी दी।

आगरा (उप्र),तीन फरवरीभारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर की पत्नी जया से 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के मामले में शहर के थाना हरी पर्वत में कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस ने यह शुक्रवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उक्त प्राथमिकी दीपक चाहर के पिता लोकेन्द्र चाहर की तहरीर पर दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि मान सरोवर कॉलोनी, शाहगंज के रहने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर ने महात्मा गांधी रोड स्थित पारिख स्पोर्टस के मालिक ध्रुव पारिख और उनके पिता कमलेश पारिख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तहरीर में लोकेन्द्र चाहर ने आरोप लगाया है कि पिछले साल कमलेश पारिख से व्यापार के सिलसिले में बात हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों पिता-पुत्र चंद्रधीर अपार्टमेंट अवंती कारपोरेशन हाउससिंग सोसाइटी, हैदराबाद के रहने वाले हैं। कमलेश पारिख हैदराबाद में जूते के कारोबारी है और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में राज्य टीमों के पूर्व पदाधिकारी भी है।

लोकेंद्र चाहर ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधु जया भारद्वाज ने ध्रुव पारिख व कमलेश पारिख पर विश्वास करके व्यापार के लिए करार किया और जया ने सात अक्टूबर 2022 को आरोपियों के खाते में 10 लाख रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए, लेकिन दोनों ने धोखाधड़ी और बदनीयती से अमानत में खयानत करते हुए रकम हड़प ली।

उन्होंने आरोप लगाया कि रकम मांगने पर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

थाना हरी पर्वत के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की विवेचना की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\