एजेंसी न्यूज

UP: शादी के लिए युवती पर दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सदर कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राहुल सिंह ने रविवार को तहरीर के हवाले से बताया कि गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी गोरखपुर के चवरीपार गांव के रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही से तय हुई थी और बीते 12 मार्च को सगाई होनी थी.

UP: शादी के लिए युवती पर दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
wedding/ marriage (Photo: Twitter)

सदर कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राहुल सिंह ने रविवार को तहरीर के हवाले से बताया कि गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी गोरखपुर के चवरीपार गांव के रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही से तय हुई थी और बीते 12 मार्च को सगाई होनी थी.

उन्होंने बताया कि इसी बीच रिश्तेदारों के माध्यम से युवती की शादी की जानकारी देवरिया जिले में तैनात 'यूपी-112' के सिपाही अरविंद प्रताप को मिल गयी जो गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र के पिपरसंडी का रहने वाला है.

सिंह के अनसार युवती की तहरीर में यह आरोप लगाया गया है कि अरविंद प्रताप उससे शादी करना चाहता है और इसके लिए अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से उसके परिजनों पर दबाव बनाना शुरू किया. एसएचओ ने बताया कि आरोपी सिपाही एसएमएस एवं वाट्सएप के माध्यम से युवती को धमकी देने लगा. इस बीच युवती की दूसरे सिपाही से तय हुई शादी भी टूट गयी. यह भी पढ़ें : आप ने ”हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ” नारे के साथ 633 निकाय सीटों पर प्रभारी घोषित किये

सिंह ने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और उनके (एसपी) निर्देश पर आरोपी और उसके रिश्तेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).