देश की खबरें | फोन टैपिंग मामले में बीआरएस विधायक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना उच्च न्यायालय ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठ नेता और विधायक टी हरीश राव को राहत देते हुए पिछले साल सिद्दीपेट जिले के एक रियल एस्टेट एजेंट से जुड़े फोन टैपिंग मामले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी बृहस्पतिवार को रद्द कर दी।

हैदराबाद, 20 मार्च तेलंगाना उच्च न्यायालय ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठ नेता और विधायक टी हरीश राव को राहत देते हुए पिछले साल सिद्दीपेट जिले के एक रियल एस्टेट एजेंट से जुड़े फोन टैपिंग मामले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी बृहस्पतिवार को रद्द कर दी।

हरीश राव और अन्य के खिलाफ जी चक्रधर गौड़ की शिकायत पर यहां पंजागुट्टा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। गौड़ ने आरोप लगाया था कि राव ने उनका फोन टैप करवाया था।

शिकायतकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के भतीजे एवं पूर्ववर्ती बीआरएस सरकार के दौरान मंत्री रहे हरीश राव पर उनकी तथा उनके सहयोगियों व परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए राज्य के खुफिया तंत्र का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया था।

हरीश राव ने बाद में प्राथमिकी को रद्द कराने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने प्राथमिकी को ‘‘अवैध’’ और ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ करार दिया था।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। उसने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी रद्द करने का फैसला सुनाया।

उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरीश राव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आखिरकार न्याय की जीत हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू