देश की खबरें | रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर अभिनेता सुशांत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने राजपूत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रिया ने आरोप लगाया कि बिना परामर्श उन्होंने राजपूत के लिए दवा निर्धारित की। अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ सितंबर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने राजपूत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रिया ने आरोप लगाया कि बिना परामर्श उन्होंने राजपूत के लिए दवा निर्धारित की। अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सुशांत की बहनों - प्रियंका सिंह, मीतू सिंह,दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार एवं अन्य के खिलाफ मंगलवार को यहां मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Weather Updates: राजधानी दिल्ली, केरल समेत देश के इन राज्यों में अगले 12 घंटे में गरज के साथ बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

उन्होंने बताया कि मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रिया ने पुलिस को दी शिकायत में भादंसं,एनडीपीएस और टेलीमेडिसीन इलाज दिशानिर्देश के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। रिया ने प्रियंका पर उन्हें तंग करने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | Shiv Sena IT Cell Files Complaint Against Kangana Ranaut: कंगना रनौत के PoK कमेंट को लेकर शिवसेना आईटी सेल ने की एफआईआर की मांग, पुलिस में दर्ज की शिकायत.

रिया ने आरोप लगाया है कि प्रियंका सिंह, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह और अन्य ने 34 वर्षीय अभिनेता के तनाव का इलाज करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दवा की फर्जी पर्ची बनाई।

उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून को मुंबई सके उपनगर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\