एजेंसी न्यूज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को उदयपुर की घटना से जोड़ने के आरोप में प्राथमिकी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड वाले बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर पेश किए जाने के मामले में ज़ी टीवी के एंकर रोहित रंजन, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़, सेना के मेजर सुरेन्द्र पूनिया और उत्तर प्रदेश के विधायक कमलेश सैनी समेत कई अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शनिवार रात मामला दर्ज किया गया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को उदयपुर की घटना से जोड़ने के आरोप में प्राथमिकी
राहुल गांधी (Photo Credits Fcaebook)

जयपुर, 3 जुलाई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वायनाड वाले बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर पेश किए जाने के मामले में ज़ी टीवी के एंकर रोहित रंजन, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़, सेना के मेजर सुरेन्द्र पूनिया और उत्तर प्रदेश के विधायक कमलेश सैनी समेत कई अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शनिवार रात मामला दर्ज किया गया है. जयपुर के बनीपार्क थाने में कांग्रेस नेता राम सिंह ने भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 505, 153ए, 295ए, 120बी आईपीसी तथा आईटी एक्ट 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चैनल की आलोचना करने के कुछ घंटों के बाद मामला दर्ज करवाया गया.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एंकर रोहित रंजन ने अपने शो डीएनए में राहुल गांधी के एक बयान को गलत तरीके से प्रसारित किया. राहुल गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड के कार्यालय में तोड़फोड़ के संदर्भ में बयान दिया था जबकि इसे उदयपुर की घटना से जोड़ा गया. उदयपुर में एक दर्जी की दो मुस्लिम लोगों ने मंगलवार को चाकू से हमला कर नृशंस हत्या कर दी थी. उन्होंने कहा कि मीडिया समूह द्वारा सांसद राज्यवर्धन राठौड, सेना के मेजर सुरेन्द्र पूनियां, कमलेश सैनी के साथ एक साजिश के तहत किया गया था. जिन्होंने राजनीतिक लाभ लेने और लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिये क्लिप को ट्विटर पर साझा किया था. यह भी पढ़ें :Assam Floods Update: 22.17 लाख से अधिक फंसे, मरने वालों की संख्या बढ़कर 174

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने गलत रिपोर्ट प्रसारण करने के लिये चैनल की आलोचना करते हुए कहा था कि चैनल ने राहुल गांधी की वायनाड की घटना के बयान को गलत तरीके से उदयपुर की घटना से जोड़ा. गहलोत ने कहा कि ‘'राहुल गांधी ने उनके वायनाड स्थित ऑफिस में हुई तोड़फोड़ के आरोपियों के बारे में कहा था कि वे बच्चे हैं, उन्हें माफ कर देना चाहिये. लेकिन ज़ी टीवी ने चला दिया कि उदयपुर में जिन्होंने कत्ल किया है उनके बारे में राहुल गांधी कह रहे हैं कि बच्चे हैं, इनको माफ कर देना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 12:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).