देश की खबरें | मप्र के रीवा में एक व्यक्ति को जूतों की माला पहनाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रीवा जिले में एक व्यक्ति को जूतों की माला पहनाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रीवा (मध्य प्रदेश), आठ जुलाई रीवा जिले में एक व्यक्ति को जूतों की माला पहनाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना 22 जून को जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहागी थाना क्षेत्र के गंगतीरा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की पहचान इंद्रजीत मांझी के रूप में हुई है, जिसपर चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया था और उसे जूतों की माला पहनने के लिए मजबूर किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनकर ने कहा कि माझी की शिकायत के बाद छह जुलाई को आरोपी देशपाल सिंह, उसके बेटे और भतीजे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील कृत्य), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 355 (किसी व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला करना), और 504 (शांति भंग करना) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सोनकर ने कहा कि पुलिस को सबसे पहले मांझी के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने 23 जून को सिंह, उसके बेटे और भतीजे पर हमला किया था।

अधिकारी ने बताया, जब हाल ही में मांझी को हिरासत में लिया गया तो पूछताछ में उसने बताया कि शिकायत करने वाले तीनों लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर उसे पीटा था और फिर उसे जूतों की माला पहनने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि मांझी ने घटना की तस्वीर भी दिखाई जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया था।

उन्होंने बताया कि अब पुलिस ने देशपाल सिंह और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू