एजेंसी न्यूज

Deep Fake video of Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के डीप फेक वीडियो पर चिंता जताने के बाद गेमिंग साइट, एक फेसबुक पेज के खिलाफ एफआईआर

सचिन तेंदुलकर द्वारा उनके एक डीप फेक वीडियो पर चिंता जताये जाने के बाद मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गेमिंग साइट और एक फेसबुक पेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है .

Deep Fake video of Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के डीप फेक वीडियो पर चिंता जताने के बाद गेमिंग साइट, एक फेसबुक पेज के खिलाफ एफआईआर
Sachin Tendulkar Deepfake Video (Sachin Tendulkar/X)

मुंबई, 18 जनवरी : सचिन तेंदुलकर द्वारा उनके एक डीप फेक वीडियो पर चिंता जताये जाने के बाद मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गेमिंग साइट और एक फेसबुक पेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है . इस वीडियो में उन्हें गेमिंग से जुड़े एक एप्लिकेशन (ऐप) का प्रचार करते हुए दिखाया गया था जो उपयोगकर्ताओं को आसानी से पैसे कमाने का लालच देता है. भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और आई टी अधिनियम की धारा 66 (ए) (संचार सेवाओं के जरिये अपमानजनक संदेश भेजना) के तहत मामला दर्ज किया गया है . तेंदुलकर के निजी सचिव ने पश्चिम क्षेत्र के साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी .

इससे पहले इस वीडियो में तेंदुलकर को इस एप्लिकेशन की खूबियों के बारे में बताते हुए दिखाया गया है. वह कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता था कि पैसा कमाना इतना आसान हो गया है तथा उनकी बेटी भी इसका उपयोग करती है. सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक तेंदुलकर ने इस वीडियो के साथ संदेश पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने तकनीक के दुरुपयोग पर चिंता जताई थी . यह भी पढ़ें : Australia Open 2024: कार्लोस अल्काराज संघर्षपूर्ण जीत के साथ तीसरे दौर में किए प्रवेश; ज्वेरेव, रुड, नोरी 5-सेट थ्रिलर में जीते

तेंदुलकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा था ,‘‘ये वीडियो फर्जी हैं. टेक्नोलॉजी का इस तरह से दुरुपयोग परेशान करने वाला है. सभी से अनुरोध है कि वे इस तरह के वीडियो, विज्ञापन और ऐप की बड़ी संख्या में रिपोर्ट करें.’’ इस वीडियो में उपयोग की गई आवाज तेंदुलकर से मिलती-जुलती है. तेंदुलकर ने आगे लिखा,‘‘सोशल मीडिया मंचों को शिकायतों के प्रति सतर्क और उत्तरदायी होने की जरूरत है. गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए उनकी तरफ से त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).