एजेंसी न्यूज

COVID-19: कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर सपा के 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी, थाना प्रभारी निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों के शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटी भीड़ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के संबंध में चुनाव आयोग के निर्देश पर सपा के 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

COVID-19: कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर सपा के 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी, थाना प्रभारी निलंबित
समाजवादी पार्टी (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 15 जनवरी : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों के शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटी भीड़ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के संबंध में चुनाव आयोग के निर्देश पर सपा के 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसी मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर गौतमपल्ली थाने के प्रभारी को शुक्रवार देर रात निलंबित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : Army Day 2022: पीएम मोदी ने सेना दिवस पर शेयर की जाबांज जवानों की फोटो, सैनिकों और उनके परिवार को दी बधाई

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने 'पीटीआई-' को बताया कि सपा कार्यालय में कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में गौतमपल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस संबंध में थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).