पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को मंदिर में बंद रखने के लिए 200 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी
रोहतक पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और जिले के कुछ अन्य भाजपा नेताओं को कई घंटों तक मंदिर परिसर के अंदर बंद रखने के लिए लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी.
चंडीगढ़, 9 नवंबर : रोहतक पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और जिले के कुछ अन्य भाजपा नेताओं को कई घंटों तक मंदिर परिसर के अंदर बंद रखने के लिए लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी.
घटना शुक्रवार को किलोई में हुई जब ग्रामीणों और किसानों के एक समूह ने मंदिर परिसर के बाहर धरना दिया था. रोहतक पुलिस के डीएसपी स्तर के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. यह भी पढ़ें : Kerala: किराये में वृद्धि की मांग पर अड़े प्राइवेट बस ट्रांसपोर्ट्स ने हड़ताल खत्म की
भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ शुक्रवार की घटना का आरोप लगाते हुए शनिवार को रोहतक में एक विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए, भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि ग्रोवर को निशाना बनाया गया क्योंकि दीपेंद्र हुड्डा उनकी वजह से लोकसभा चुनाव हार गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

