विदेश की खबरें | फिनलैंड के मध्य-दक्षिणपंथी नेता ने चार दलीय गठबंधन की घोषणा की, आव्रजन विरोधी पार्टी भी शामिल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एनसीपी के नेता पेटेरी ओर्पो, फिन्स पार्टी और क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स तथा स्वीडिश पीपुल्स पार्टी ऑफ फिनलैंड के साथ समझौते के तहत देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। फिन्स पार्टी अप्रैल में हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी।

चारों दलों को फिनिश संसद में 200 में से 108 सीटें मिली हैं।

ओर्पो ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य मजबूत और देखभाल करने वाला फिनलैंड बनाना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रूस अब भी यूक्रेन के साथ युद्ध की स्थिति में है। हमारे यहां उच्च ब्याज दर हैं, महंगाई है, कर्ज का संकट है और सरकार के कर्ज में होने जैसी बड़ी चुनौतियां हैं।’’

ओर्पो ने कहा कि भावी सरकार को सामाजिक सुरक्षा और श्रम बाजार में महत्वपूर्ण सुधार करने होंगे और अपने चार साल के कार्यकाल के अंत तक सरकारी बजट में छह अरब यूरो की कटौती करनी होगी।

फिन्स पार्टी के नेता रिक्का पुर्रा ने कहा कि इसी समय फिनलैंड को कठोर आव्रजन रुख अपनाना चाहिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)