विदेश की खबरें | फिनलैंड, स्वीडन नाटो की सदस्यता के विचार को लेकर उत्साहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद तटस्थ रहे फिनलैंड और स्वीडन सहित यूरोप के कई देशों में सुरक्षा को लेकर दृष्टिकोण बदल गया है और उनके बीच नाटो में शामिल होने के लिए समर्थन तेजी से बढ़ गया है।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद तटस्थ रहे फिनलैंड और स्वीडन सहित यूरोप के कई देशों में सुरक्षा को लेकर दृष्टिकोण बदल गया है और उनके बीच नाटो में शामिल होने के लिए समर्थन तेजी से बढ़ गया है।

इस सप्ताह फिनिश प्रसारक वाईएलई द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि पहली बार 50 प्रतिशत से अधिक फिनिश लोग पश्चिमी सैन्य गठबंधन में शामिल होने का समर्थन करते हैं। पड़ोसी देश स्वीडन में, इसी तरह के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि नाटो सदस्यता के पक्ष में उन लोगों की संख्या अधिक है जो इसके खिलाफ हैं।

स्वीडन और फिनलैंड की सरकारों ने कहा था कि वे रूस को अपनी सुरक्षा नीति तय नहीं करने देंगे।

स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडर्सन ने कहा, ‘‘मैं स्पष्टता चाहती हूं, यह स्वीडन है जो स्वयं और स्वतंत्र रूप से अपनी सुरक्षा नीति पर निर्णय लेता है।’’

वाईएलई के सर्वेक्षण के अनुसार फिनलैंड के 53 प्रतिशत लोग नाटो में शामिल होने के पक्ष में थे, जबकि केवल 28 प्रतिशत इसके खिलाफ थे। सर्वेक्षण 23 से 25 फरवरी के बीच किया गया था और इसमें 1,382 उत्तरदाताओं को शामिल किया गया था। रूस का आक्रमण 24 फरवरी को शुरू हुआ था।

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने इस सप्ताह कहा था कि उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी अन्य दलों के साथ संभावित नाटो सदस्यता पर चर्चा करेगी, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बताई थी।

कोई भी देश रातों-रात गठबंधन में शामिल होने वाला नहीं है। नाटो सदस्यता के लिए समर्थन बढ़ता और गिरता है। लेकिन पिछले हफ्ते रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद इसमें बदलाव के संकेत हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\