खेल की खबरें | भारत में 2023 विश्व कप के लिये योजना बनाने में व्यस्त हैं फिंच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया की सीमित ओवर टीम के कप्तान आरोन फिंच भले ही कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से ही क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हों लेकिन वह लगातार खेल के बारे में सोच रहे हैं और उन्होंने भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप के लिये अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

मेलबर्न, 26 जून आस्ट्रेलिया की सीमित ओवर टीम के कप्तान आरोन फिंच भले ही कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से ही क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हों लेकिन वह लगातार खेल के बारे में सोच रहे हैं और उन्होंने भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप के लिये अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

कोविड-19 महामारी के कारण इस साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होने की संभावना क्षीण हैं जबकि भारत के पास 2021 चरण की मेजबानी के अधिकार हैं।

यह भी पढ़े | FIFA Women's World Cup: फीफा महिला विश्व कप 2023 की संयुक्त मेजबानी करेंगे आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड.

भारत को 2023 में 50 ओवर के विश्व कप की भी मेजबानी करनी है और फिंच को लगता है कि यह समय उप महाद्वीपीय परिस्थितियों के लिये तैयारी करने का है।

फिंच ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘‘मैं क्रिकेट के प्रति जुनूनी हूं इसलिये इसके बारे में ही सोचता रहता हूं, विशेषकर कप्तान होने के नाते और आगामी टूर्नामेंट टी20 विश्व कप है, जब भी इसका आयोजन होगा, और ये भी दो टूर्नामेंट हैं। इनके साथ मैं भारत में 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के बारे में भी सोच रहा हूं। ’’

यह भी पढ़े | 24 जून का इतिहास: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसमें जीत हासिल करने के लिये योजना तैयार करने की प्रक्रिया में हैं, इन तीनों टूर्नामेंट में सफल होने के लिये हमें क्या करने की जरूरत होगी। ’’

भारत में 2023 विश्व कप के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘50 ओवर के खेल में 2023 विश्व कप से पहले काम करने की जरूरत है और इसलिये हम विस्तृत योजना बनाने में जुटे हैं कि हम उसे जीतने के बारे में कैसे सोचते हैं, भारत में किस तरह की टीम हमें चाहिए होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दो स्पिनरों को खिलायेंगे, क्या एक अतिरिक्त आल-राउंडर चाहिए होगा। ’’

आस्ट्रेलियाई टीम सबसे सफल वनडे टीम है जिसने पांच विश्व कप खिताब अपनी झोली में डाले हैं और पिछली बार उन्होंने 2015 में अपनी सरजमीं पर ही हासिल किया था। 2019 में उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\