एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सभी क्षेत्रों में वृद्धि से वित्तीय समावेश सूचकांक बढ़ा: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का वित्तीय समावेश सूचकांक इस साल मार्च में बढ़कर 64.2 हो गया। देश भर में वित्तीय समावेश की स्थिति को मापने वाले सूचकांक के सभी मानदंडों में वृद्धि देखी गयी है।

जरुरी जानकारी | सभी क्षेत्रों में वृद्धि से वित्तीय समावेश सूचकांक बढ़ा: आरबीआई

मुंबई, नौ जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का वित्तीय समावेश सूचकांक इस साल मार्च में बढ़कर 64.2 हो गया। देश भर में वित्तीय समावेश की स्थिति को मापने वाले सूचकांक के सभी मानदंडों में वृद्धि देखी गयी है।

सूचकांक वित्तीय समावेश से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल करता है। इसके तहत शून्य से 100 के बीच मूल्य दिया जाता है। शून्य जहां वित्तीय सुविधाओं से पूरी तरह बाहर बताता है वहीं 100 पूर्ण रूप से वित्तीय समावेश को दर्शाता है।

रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘सूचकांक का मूल्य मार्च, 2024 के लिए 64.2 रहा जो बीते वर्ष इसी महीने में 60.1 था। सभी उप-सूचकांकों में वृद्धि दर्ज की गयी।’’

बयान के अनुसार, वित्तीय समावेश (एफआई) सूचकांक में सुधार में मुख्य रूप से उपयोग मानदंड का योगदान है। यह वित्तीय समावेश की पैठ को बताता है।

एफआई सूचकांक में तीन मानदंड मुख्य रूप से शामिल हैं। ये हैं पहुंच (35 प्रतिशत), उपयोग (45 प्रतिशत) और गुणवत्ता (20 प्रतिशत)। इनमें से प्रत्येक में विभिन्न आयाम शामिल हैं। इनकी गणना कई संकेतकों के आधार पर की जाती है।

केंद्रीय बैंक ने अगस्त, 2021 में कहा कि एफआई-सूचकांक की परिकल्पना एक व्यापक सूचकांक के रूप में की गयी है। इसमें सरकार और संबंधित क्षेत्रीय नियामकों के परामर्श से बैंक, निवेश, बीमा, डाक और साथ ही पेंशन क्षेत्र का विवरण शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).