जरुरी जानकारी | वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों से कृषि-संबद्ध क्षेत्र के ऋण लक्ष्य को पूरा करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से चालू वित्त वर्ष के दौरान कृषि-संबद्ध क्षेत्र के ऋण लक्ष्य को पूरा करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

नयी दिल्ली, छह नवंबर वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से चालू वित्त वर्ष के दौरान कृषि-संबद्ध क्षेत्र के ऋण लक्ष्य को पूरा करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने मंगलवार को पीएसबी, नाबार्ड और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के साथ बैठक में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसी कृषि-संबद्ध गतिविधियों के लिए कर्ज वितरण की समीक्षा की।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चर्चा में राज्य सरकारों, पशुपालन और डेयरी विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

सचिव ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से चालू वित्त वर्ष के दौरान संबंधित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया और राज्य सरकारों से बैंकों की मदद करने पर जोर दिया।

नागराजू ने कृषि विकास को गति देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार क्षमता बढ़ाने में कृषि-संबद्ध क्षेत्र के महत्व का जिक्र किया।

उन्होंने बैंकों को सभी क्षेत्रों में ऋण वितरण सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\