देश की खबरें | फिल्म निर्माता हंसल मेहता कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर बनाएंगे वेब सीरिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता हंसल मेहता कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जिंदगी पर आधारित एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी में जुटे हैं। वह इसका निर्देशन भी करें। दुबे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ पिछले महीने मुठभेड़ में मारा गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 अगस्त फिल्म निर्माता हंसल मेहता कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जिंदगी पर आधारित एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी में जुटे हैं। वह इसका निर्देशन भी करें। दुबे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ पिछले महीने मुठभेड़ में मारा गया था।

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में तीन जुलाई की मध्यरात्रि को मुठभेड़ के दौरान दुबे और उसके साथियों ने डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस दुबे को गिरफ्तार करने बिकरू गांव गई थई।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: जल्द होगी सचिन पायलट की घर वापसी? राहुल-प्रियंका से हुई मुलाकात.

वारदात के बाद दुबे फरार हो गया था और उसपर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। दुबे को नौ जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया था कि 10 जुलाई को पुलिस उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी लेकिन रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसका फायदा उठाकर दुबे ने भौंती क्षेत्र से भगाने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया।

यह भी पढ़े | फिल्म अभिनेता संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निर्माता शैलेश आर सिंह की कर्मा मीडिया एंड एंटरनेटमेंट ने पॉररॉइड मीडिया के साथ मिलकर कुख्यात अपराधी पर बनने वाली सीरिज के लिए अधिकार खरीदे हैं।

मेहता ‘अलीगढ़’, ‘ओमर्टा’ और ‘शाहिद’ जैसी फिल्मों का निर्देशन चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को जिम्मेदारी के साथ छुएंगे।

निर्देशक ने कहा, ‘‘ यह हमारे समय और तंत्र को दिखाता है जिसमें राजनीति, अपराध और जनप्रतिनिधियों का एक बड़ा रोचक सा गठबंधन बनता है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि इसे किस तरह से बनाया जाएगा, लेकिन इसे जिम्मेदारी के साथ और आकर्षक तरीके से बनाया जाएगा।’’

वहीं ‘तनु वेड्स मनु’ , ‘शाहिद’, और ‘अलीगढ़’ और ‘जजमेंटल है क्या’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े सिंह का कहना है कि वह दुबे की जिंदगी को पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\