एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फिल्म निर्माता पराग सांघवी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड फिल्म निर्माता पराग सांघवी को मुंबई में आवासीय धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | फिल्म निर्माता पराग सांघवी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई, 21 दिसंबर बॉलीवुड फिल्म निर्माता पराग सांघवी को मुंबई में आवासीय धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को 49 वर्षीय निर्माता को गिरफ्तार किया। सांघवी के प्रोडक्शन हाउस ने ‘पार्टनर’, ‘भूत रिटर्न्स’ और ‘द अटैक ऑफ 26/11’ का निर्माण किया था।

उन्हें उपनगरीय बांद्रा में टर्नर रोड पर स्थित दो फ्लैट तीसरे पक्ष को बेचने आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि फ्लैटों की कीमत 13.74 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारी ने कहा कि सांघवी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 25 दिसंबर तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी कहा कि मामले में शिकायतकर्ता महेंद्र रणमल शाह के अनुसार, उन्होंने 2013 में कमला इंफ्रा और कमला लैंडमार्क समूह की कंपनियों कमला लैंडमार्क प्रॉपर्टीज से टर्नर रोड पर तीन फ्लैट खरीदे थे।

अधिकारी ने बताया कि शाह ने इसके बाद कमला लैंडमार्क समूह की एक अन्य कंपनी अलुम्ब्रा एंटरटेनमेंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक फ्लैट किराए पर दे दिया।

सांघवी और जितेंद्र जैन नामक व्यक्ति अलुम्ब्रा एंटरटेनमेंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। शेष दो फ्लैट मेटालिका प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिए गए थे। हालांकि फ्लैट किराए पर थे, फिर भी कमला लैंडमार्क प्रॉपर्टीज ने उन्हें तीसरे पक्ष को बेच दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).