विदेश की खबरें | फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, तीन अधिकारी घायल, संदिग्ध मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रथम उपायुक्त जॉन स्टानफोर्ड ने बताया कि उत्तरी फिलाडेल्फिया में सुबह साढ़े छह बजे तब यह गोलीबारी हुई जब अधकारियों ने वारंट देने की कोशिश की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रथम उपायुक्त जॉन स्टानफोर्ड ने बताया कि उत्तरी फिलाडेल्फिया में सुबह साढ़े छह बजे तब यह गोलीबारी हुई जब अधकारियों ने वारंट देने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि जब अधिकारियों ने सामने के दरवाजे पर दस्तक देने की कोशिश की तब 19 साल के एक संदिग्ध ने खिड़की से उनपर गोलियां चलायी। वैसे प्रशासन ने संदिग्ध का ब्योरा नहीं दिया है।

स्टानफोर्ड ने बताया कि अधिकारियों के घर के अंदर दाखिल होते हुए उनके और संदिग्ध के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी। उनके अनुसार इस व्यक्ति ने अधिकारियों पर गोलियां चलाते हुए पीछे से भागने की चेष्टा की, लेकिन अधिकारियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

प्रथम उपायुक्त के अनुसार यह व्यक्ति अगस्त में की गयी हत्या के एक मामले में वांछित था लेकिन उन्होंने उस हत्या का विवरण नहीं दिया।

स्टानफोर्ड ने बताया कि 19 वर्षीय इस व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उनके अनुसार एक पुलिस अधिकारी की कमर में, दूसरे पुलिस अधिकारी के पैर में और तीसरे पुलिस अधिकारी की छाती में गोली लगी।

उनके मुताबिक तीनों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है। लेकिन उनके नाम नहीं बताये गये हैं और उनके बारे में अन्य सूचनाएं भी साझा नहीं की गयी हैं।

यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी के वक्त घर में कितने लोग थे । लेकिन कम से कम एक व्यक्ति को घटनास्थल से हथकड़ी लगा कर ले जाया गया।

स्टानफोर्ड ने बताया कि पुलिस यह नहीं मानती कि कोई और भी इस गोलीबारी में शामिल था लेकिन जांच चल रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\