खेल की खबरें | पुजारा और व्यास का अर्धशतक, सौराष्ट्र ने नगालैंड को 97 रन से रौंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. समर्थ व्यास के 97 रन और टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की 35 गेंद में 62 रन की अर्धशतकीय पारी से सौराष्ट्र ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी के ग्रुप डी मैच में नगालैंड को 97 रन से शिकस्त दी।

इंदौर, 14 अक्टूबर समर्थ व्यास के 97 रन और टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की 35 गेंद में 62 रन की अर्धशतकीय पारी से सौराष्ट्र ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी के ग्रुप डी मैच में नगालैंड को 97 रन से शिकस्त दी।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद व्यास और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिये 124 रन की भागीदारी निभाकर सौराष्ट्र के पांच विकेट पर 203 रन के स्कोर की नींव रखी।

व्यास की पारी में सात चौके और इतने ही छक्के जड़े थे जबकि पुजारा ने नौ चौके और दो छक्के लगाये।

नगालैंड के लिये आकाश सिंह और इमलीवाटी लेमतूर ने दो दो विकेट झटके।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगालैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये जिससे टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 106 रन ही बना सकी।

ग्रुप के अन्य मैचों में हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 29 रन से शिकस्त दी।

हिमाचल प्रदेश ने सात विकेट पर 179 रन बनाये जिसके जवाब में बिहार की टीम छह विकेट पर महज 150 रन ही बना सकी।

गुजरात ने बड़ौदा को दो विकेट से पराजित किया। क्रुणाल पंड्या 38 गेंद में 57 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिससे टीम ने 153 रन बनाये।

जवाब में गुजरात ने आठ विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू