एजेंसी न्यूज

बचे हुए मैचों में पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों का इस्तेमाल चाहता है फीफा

इसके तहत टूर्नामेंट आयोजक टीम को तीन की बजाय पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों का निर्धारित समय में और छठे का अतिरिक्त समय में इस्तेमाल करने की अनुमति देंगे ।

बचे हुए मैचों में पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों का इस्तेमाल चाहता है फीफा

फीफा ने सोमवार को एक अस्थायी योजना की जानकारी दी ताकि खिलाड़ियों को फुटबाल बहाल होने के बाद कार्यभार की अधिकता के कारण चोटों से बचाया जा सके ।

इसके तहत टूर्नामेंट आयोजक टीम को तीन की बजाय पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों का निर्धारित समय में और छठे का अतिरिक्त समय में इस्तेमाल करने की अनुमति देंगे ।

फीफा ने बयान में कहा ,‘‘ हमारी चिंता यह है कि कम समय में अधिक मैच होने से खिलाड़ियों पर चोटिल होने का खतरा अधिक रहेगा ।’’

आने वाले समय में खेल बहाल होने पर मैनचेस्टर सिटी जैसे क्लब को 19 और मैच खेलने होंगे जिनमें 10 प्रीमियर लीग के होंगे । इसके अलावा जुवेंटस को 20 मैच खेलने होंगे ।

इस प्रस्ताव पर आईएफएबी की मंजूरी बाकी है जो फीफा की नियम बनाने वाली समिति है । यह मंजूरी हालांकि औपचारिकता मात्र है क्योंकि इस समिति में फीफा के ही अधिकारी और चार ब्रिटिश राष्ट्रीय महासंघ हैं ।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).