देश की खबरें | फीफा ने अंडर-17 महिला 2022 विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने सोमवार को अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया। इभा एशियाई शेरनी है जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने सोमवार को अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया। इभा एशियाई शेरनी है जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।

फीफा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इभा का लक्ष्य पूरे भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को अपनी क्षमता पहचानने के लिए प्रेरित करना है।

टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अगले साल 11 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा।

शुभंकर की घोषणा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर की गई।

फीफा की मुख्य महिला फुटबॉल अधिकारी सराई बरेमैन ने कहा, ‘‘इभा एक मजबूत, चंचल और आकर्षक एशियाई शेरनी है जिसका उद्देश्य टीम वर्क, लचीलापन, दयालुता और दूसरों को सशक्त बनाने के जरिए महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा उसके नाम का अर्थ खासी में अनुवाद करने पर अच्छे फैसले करने वाला है। उम्मीद है कि इभा भारत और दुनिया भर की लड़कियों को सही फैसले करने और अपनी पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इभा वास्तव में एक रोमांचक और प्रेरक चरित्र है जिसका भारत और दुनिया भर के युवा प्रशंसक अगले साल भारत में फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप से पहले लुत्फ उठाएंगे।’’

बरेमैन ने कहा, ‘‘2022 निश्चित रूप से महिला फुटबॉल के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण वर्ष है, खेल के भविष्य के सितारे भारत में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं - 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फीफा महिला विश्व कप के शुरू होने से नौ महीने पहले।’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘आधिकारिक शुभंकर इभा का अनावरण फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 की मेजबानी की राह में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इभा साहस और ताकत का प्रतीक है जो हर महिला के मूल गुण हैं, साथ ही टूर्नामेंट की जीवंतता और दूरदर्शी भावना को भी दर्शाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\