जर्मनी में बुंडेसलिगा और इंग्लैंड की प्रीमियर लीग खाली स्टेडियमों में आयोजित करने पर चर्चा चल रही है।
लेकिन फीफा मेडिकल पैनल के प्रमुख डी’हूगे ने मंगलवार को बीबीसी से कहा, ‘‘मेरा सुझाव है कि अगर यह संभव है तो अगले कुछ सप्ताह तक प्रतिस्पर्धी फुटबाल खेलने से बचना चाहिए। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय अगले सत्र में अच्छी तरह से प्रतियोगिता शुरू करने की तैयारियां करनी चाहिए। ’’
बेल्जियम के रहने वाले डी’हूगे ने कहा कि फुटबाल की जल्द वापसी करने पर भयंकर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक चिकित्सक के तौर पर बात कर रहा हूं, मुझे मैचों के आयोजक के रूप में बोलने की जरूरत नहीं है, लेकिन चिकित्सा दृष्टिकोण से मैं मैचों के आयोजन को लेकर बेहद आशंकित हूं। ’’
डी’हूगे ने कहा कि जब तक टीका तैयार नहीं हो जाता तब तक फुटबाल खेलने से समस्याएं पैदा होंगी। उन्होंने खिलाड़ियों की मैच के दौरान थूकने की आदत पर भी रोक लगाने के लिये कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम सीधे संपर्क से कैसे बचेंगे। यह मेरा सवाल है। हमें टीका बनने तक इंतजार करना होगा। अब समय आ गया है जबकि हमें स्वच्छता को लेकर नियम बनाने होंगे। जैसे हमें थूकने से बचना होगा। यह ऐसी चीज है जिस पर हमें वास्तव में विचार करना चाहिए क्योंकि यह भविष्य के लिये वास्तविक खतरा है। ’’
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY