जरुरी जानकारी | एफजीडी नियम में ढील से बिजली की लागत में 25-30 पैसे प्रति यूनिट की कमी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अधिकांश कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के लिए सल्फर उत्सर्जन नियमों में ढील देने का सरकार का फैसला लागत, जलवायु और अनुपालन के बीच एक नाज़ुक संतुलन बनाता है।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई अधिकांश कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के लिए सल्फर उत्सर्जन नियमों में ढील देने का सरकार का फैसला लागत, जलवायु और अनुपालन के बीच एक नाज़ुक संतुलन बनाता है।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे बिजली की लागत में 25-30 पैसे प्रति यूनिट की कमी आने की उम्मीद है।
एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने बिजली संयंत्रों से निकलने वाली गैसों से सल्फर हटाने वाली फ्लू-गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणालियां स्थापित करने के नियमों में राहत दी है।
वर्ष 2015 के इस आदेश को अब केवल दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित संयंत्रों तक सीमित कर दिया गया है।
गंभीर रूप से प्रदूषित क्षेत्रों में स्थित संयंत्रों का मूल्यांकन हर मामले के आधार अलग-अलग किया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया कि यह निर्णय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विस्तृत विश्लेषण के बाद लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

