बंगाल में गैर जरूरी सामान बेचने वाली गिनी-चुनी दुकानें खुलीं
राज्य सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार को कई रियायतों की घोषणा की थी ताकि आर्थिक गतिविधियां बहाल हो सकें। आवश्यक सामान की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर राज्य में सभी दुकानें 25 मार्च से बंद हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू है।
कोलकाता, पांच मई पश्चिम बंगाल में ग्रीन जोन में मंगलवार को मोहल्लों में गिनी-चुनीं कुछ दुकानें खुलीं जो गैर जरूरी सामान बेचती हैं, जबकि रेड, ऑरेंज और निषिद्ध क्षेत्रों में इस तरह की दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
राज्य सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार को कई रियायतों की घोषणा की थी ताकि आर्थिक गतिविधियां बहाल हो सकें। आवश्यक सामान की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर राज्य में सभी दुकानें 25 मार्च से बंद हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू है।
शराब की अकेली दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगी थीं और पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग सामाजिक दूरी बनाए रखें।
सरकार के हालिया आदेश के मुताबिक, शराब की दुकानों को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक खुलने की अनुमति है।
सरकार ने ग्रीन जोन में निजी बसों को जिलों के बीच चलने की अनुमति दी है जिसमें 20 से अधिक यात्री नहीं होंगे।
बहरहाल, निजी बस सड़कों पर नहीं उतरीं क्योंकि वाहन मालिकों का मानना है कि एक समय में अधिकतम 20 यात्रियों के साथ बसों का संचालन करना ‘‘आर्थिक रूप से वहनीय नहीं है।’’ वहीं राज्य के विभिन्न हिस्से में ऑटो एवं रिक्शा चलते देखे गए।
बस-मिनी बस समन्वय समिति के महासचिव राहुल चटर्जी ने कहा कि ‘‘केवल 20 यात्रियों के साथ बसों को चलाना वहनीय नहीं है’’ क्योंकि टिकट से मिलने वाले पैसों से ईंधन का खर्च भी नहीं निकलेगा।
राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने घोषणा की थी कि निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सभी जोन में अकेली दुकानों को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक खुलने की अनुमति होगी।
विभिन्न जिलों में ग्रीन जोन में कुछ दुकानें फिर से खुलीं।
पश्चिम बंगाल व्यवसाय संघ के अध्यक्ष सुशील पोद्दार ने कहा, ‘‘हर दिन कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होने से व्यवसायियों में भय है। महानगर एवं राज्य के अधिकतर हिस्से में दुकानदारों ने भय और कम व्यवसाय की आशंका के चलते अपनी दुकानें नहीं खोलीं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ग्रीन जोन में कुछ दुकानें खुलीं लेकिन अधिकतर व्यवसायी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं खुलने का इंतजार कर रहे हैं।’’
राज्य में चार रेड, आठ ग्रीन और 11 ऑरेंज जोन हैं।
राज्य सरकार ने 23 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा की हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

