एक से 22 अप्रैल तक उर्वरक बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 10.63 लाख टन
रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि इस बार ‘‘उर्वरकों की रिकॉर्ड बिक्री’’ हुई है और कहा कि वह खरीफ की बुवाई के लिए किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए देशव्यापी लॉकडाऊन लागू होने के बावजूद चालू माह में 22 तारीख तक उर्वरकों की बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 10.63 लाख टन रही।
रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि इस बार ‘‘उर्वरकों की रिकॉर्ड बिक्री’’ हुई है और कहा कि वह खरीफ की बुवाई के लिए किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘1-22 अप्रैल, 2020 के दौरान, किसानों को 10.63 लाख टन उर्वरकों की बिक्री की गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 8.02 लाख टन की बिक्री से 32 प्रतिशत अधिक है।’’
डीलरों ने इस दौरान 15.77 लाख टन उर्वरक खरीदा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में डीलरों की कुल 10.79 लाख टन खरीद की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।
बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय स्तर के कोविड-19 लॉकडाउन के कारण आवाजाही पर भारी रोक के बावजूद रेलवे, राज्यों और बंदरगाहों के ठोस प्रयासों के कारण उर्वरक विभाग, देश में उर्वरकों का उत्पादन और आपूर्ति बिना किसी बाधा के कर रहा है।’’
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा: ‘‘उर्वरकों की कोई समस्या नहीं है। राज्य में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है।’’
गौड़ा ने कहा कि सरकार किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

