जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र के उर्वरक डीलरों ने 10 जुलाई से तीन दिन के बंद का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में उर्वरकों और कीटनाशकों के डीलरों ने 10 जुलाई से तीन दिनों के बंद का आह्वान किया है। यह बंद कुछ डीलरों पर उर्वरक की गुणवत्ता को लेकर मामला दर्ज किए जाने के विरोध तथा कुछ अन्य मांगों को लेकर किया जा रहा है।

औरंगाबाद, आठ जुलाई महाराष्ट्र में उर्वरकों और कीटनाशकों के डीलरों ने 10 जुलाई से तीन दिनों के बंद का आह्वान किया है। यह बंद कुछ डीलरों पर उर्वरक की गुणवत्ता को लेकर मामला दर्ज किए जाने के विरोध तथा कुछ अन्य मांगों को लेकर किया जा रहा है।

महाराष्ट्र उर्वरक कीटनाशक और बीज डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन्नाथ काले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य के कृषि विभाग ने कुछ मामलों में बीज का अंकुरण नहीं होने के लिये डीलरों को अनुचित रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.

उन्होंने कहा, "कृषि विभाग ने बीज निर्माण कंपनियों के खिलाफ और डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। डीलर केवल उन्हीं बीजों को बेचते हैं, जो सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रमाणित होते हैं।’’

काले ने दावा किया कि एसोसिएशन के राज्य में 52 हजार सदस्य हैं।

यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य मंत्रियों के समक्ष मुद्दों को उठाया गया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, "हमारी अन्य मांगों में लाइसेंस के नवीनीकरण और स्टॉक रजिस्टरों के कम्प्यूटरीकरण शामिल हैं। हमने 10 से 12 जुलाई तक बंद का फैसला किया है। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल का सहारा ले सकते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\