खेल की खबरें | फेरेरी केपुटी सिरी ए में पहली महिला रेफरी बनीं, अटलांटा शीर्ष पर

एडेमोला लुकमैन ने 59वें मिनट में लुई म्यूरियल के पास पर अटलांटा की ओर से विजयी गोल दागा।

अटलांटा और नेपोली के समान अंक हैं। नेपोली ने शनिवार को टोरिनो को 3-1 से हराया। इन दोनों ने गत चैंपियन एसी मिलान और लाजियो पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है।

लाजियो ने रविवार को स्पेजिया को 4-0 से हराया।

फेरेरी केपुटी सीरी ए मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनीं जब उन्होंने सालेर्निटाना पर ससुओलो की 5-0 की जीत के दौरान जिम्मेदारी संभाली।

यूवेंटस ने निचली लीग से शीर्ष लीग में आने वाले मोंजा के खिलाफ हार से उबरते हुए बोलोग्ना को 3-0 से हराया।

यूवेंटस की आठ लीग मैच में यह केवल तीसरी जीत है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है।

मोंजा ने निचले पायदान पर चल रहे सेंपडोरिया को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि लीस ने क्रेमोनीज से 1-1 से ड्रॉ खेला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)