एजेंसी न्यूज

ICC Champions Trophy: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण फर्ग्यूसन का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध

न्यूजीलैंड के मुख्य तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध है जिसमें टीम को इस वनडे टूर्नामेंट में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अंतरराष्ट्रीय लीग टी20 मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई.

ICC Champions Trophy: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण फर्ग्यूसन का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध
Michael Nesser Hamstring (img: tw)

दुबई, 8 फरवरी : न्यूजीलैंड के मुख्य तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध है जिसमें टीम को इस वनडे टूर्नामेंट में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अंतरराष्ट्रीय लीग टी20 मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई.

न्यूजीलैंड 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला ग्रुप ए मैच खेलेगा.

कोच गैरी स्टीड ने पुष्टि की कि इस प्रमुख गेंदबाज ने चोट की गंभीरता को जानने के लिए स्कैन करवाया है. न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेलनी है जिसमें पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका अन्य दो टीम हैं. यह भी पढ़ें : SL vs AUS: एलेक्स कैरी ने गाले में ऐतिहासिक 156 रन बनाकर गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

शनिवार को लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच की शुरुआत से पहले आईसीसी ने स्टीड के हवाले से कहा, ‘‘लॉकी का कल (बृहस्पतिवार) को संयुक्त अरब अमीरात में स्कैन हुआ था. हम अपने रेडियोलॉजिस्ट से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जो हमें इसकी गंभीरता के बारे में बताएगा. ’’ स्टीड ने कहा कि विशेषज्ञों की सलाह के बाद फर्ग्यूसन के संबंध में फैसला लिया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).