देहरादून, दो मई एम्स ऋषिकेश में 23 वर्षीय महिला इंटर्न में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई।
अस्पताल के कोरोना वायरस मामलों के नोडल अधिकारी मधुर उनियाल ने बताया कि महिला में 28 अप्रैल को संक्रमण के लक्षण दिखे और उसके बाद से ही उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात को आयी जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
उनियाल ने बताया कि महिला ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी और उसके संपर्क में आने वाले अन्य इंटर्न और लोगों को भी पृथकवास में भेज दिया गया है।
बीते 25 अप्रैल से एक मई के बीच एम्स ऋषिकेश में कोविड-19 का यह पांचवा मामला है।
इसके बाद उत्तराखंड में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है जिसमें से 37 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 21 लोग उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY