Kerala Horror: महिला को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक बलात्कार, पति समेत पांच हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पति ने 25 वर्षीय महिला को कथित रूप से जबरन शराब पिलाई, जिसके बाद उसके चार दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उस दौरान महिला का पांच साल का बच्चा भी वहां मौजूद था।
तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पति ने 25 वर्षीय महिला को कथित रूप से जबरन शराब पिलाई, जिसके बाद उसके चार दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उस दौरान महिला का पांच साल का बच्चा भी वहां मौजूद था। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है, सभी आरोपियों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। संदेह है कि आरोपी ने बच्चे की भी पिटाई की है।
केरल राज्य महिला आयोग ने इस सामूहिक बलात्कार को लेकर अपने यहां भी मामला दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे और दोनों बच्चों को लेकर बृहस्पतिवार को पुथुकुरिची के पास बीच पर गया। बाद में वह सभी को लेकर पास स्थित अपने मित्र के घर गया जहां महिला को जबरन शराब पिलाई गयी और उसके बड़े बेटे के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला को एक राहगीर ने सड़क किनारे शराब के नशे में देखा और अपनी कार से उसे उसके घर पहुंचाया। फिर उसने पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी।’’
राहगीर ने बाद में कुछ समाचार चैनलों को बताया कि महिला रो रही थी और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, वह मदद मांग रही थी।
कादीनमकुलम थाने के एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि तथ्यों की जांच करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसे उपचार के बाद जिला अस्पलात से छुट्टी दे दी गई है।
महिला ने टीवी चैनल को बताया कि आरोपियों ने उसके शरीर को सिगरेट से जलाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

