देश की खबरें | फीडबैक अभियान फंड पीएमजेएवाई लाभार्थी योजना के तहत सुविधाओं से संतुष्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत उपचार कराने वाले 91 प्रतिशत मरीजों ने कहा है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें बेहतर महसूस हुआ । सितंबर 2021 से इस साल 16 अगस्त के बीच फोन करके लाभान्वितों की स्वास्थ्य स्थिति पर उनसे फीडबैक लेने के अभियान में इसकी जानकारी मिली है ।
नई दिल्ली, 25 सितंबर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत उपचार कराने वाले 91 प्रतिशत मरीजों ने कहा है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें बेहतर महसूस हुआ । सितंबर 2021 से इस साल 16 अगस्त के बीच फोन करके लाभान्वितों की स्वास्थ्य स्थिति पर उनसे फीडबैक लेने के अभियान में इसकी जानकारी मिली है ।
अभियान के तहत प्राप्त लाभार्थियों के स्वास्थ्य आंकड़ों के अनुसार एक फीसदी मरीजों की स्थिति खराब हुयी जबकि पांच प्रतिशत लोगों में कोई सुधार नहीं दिखा।
इस अभियान के तहत करीब 15.19 लाख कॉल किये गये ।
लाभान्वितों की स्वास्थ्य स्थिति पर उनसे फीडबैक लेने का मुख्य मकसद अस्पताल से अवकाश मिलने के 15 दिन बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति का पता लगाना था।
इस प्रक्रिया के तहत जनआरोग्य योजना के राष्ट्रीय कॉल सेंटर से लाभान्वितों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के 15 दिन बाद फोन किया जाता है और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में उनसे जानकारी ली जाती है ।
इसी तरह का एक अन्य अभियान सितंबर 2021 से 15 अगस्त 2022 तक चलाया गया। इससे जानकारी मिली कि इस योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं से 99 फीसदी मरीज संतुष्ट थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

