एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | फेडरर की योजना अक्टूबर में स्विस इंडोर ट्रॉफी से वापसी करने की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बासेल में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता की वेबसाइट पर जारी बयान में 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन को ‘ आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट में शामिल किया गया । वह इस प्रतियोगिता में संरक्षित नौवीं  रैंकिंग के साथ शामिल होंगे। 

खेल की खबरें | फेडरर की योजना अक्टूबर में स्विस इंडोर ट्रॉफी से वापसी करने की

बासेल में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता की वेबसाइट पर जारी बयान में 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन को ‘ आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट में शामिल किया गया । वह इस प्रतियोगिता में संरक्षित नौवीं  रैंकिंग के साथ शामिल होंगे। 

उनके प्रतिनिधि टोनी गॉडसिक ने द एसोसिएटेड प्रेस से फेडरर की इस योजना की पुष्टि की।

वेबसाइट के अनुसार, फेडरर का पहला मैच 25 अक्टूबर को होगा।

स्विट्जरलैंड के इस 40 साल के खिलाड़ी ने बीते साल सात जुलाई को विंबलडन क्वार्टर फाइनल में हुबर्ट हुर्काज से 6-3, 7-6 , 6-0 से हारने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

उनके दाएं घुटने में परेशानी है, जिससे निपटने के लिए उन्हें पिछले डेढ़ साल में तीन बार ऑपरेशन करवाना पड़ा।

इस पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने स्विस इंडोर ट्रॉफी को 10 बार जीता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).