जरुरी जानकारी | फेडरल बैंक ने 15 नई शाखाएं खोलीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने अपने विस्तार अभियान के तहत देशभर में 15 नई शाखाओं का उद्घाटन किया है।
चेन्नई, 18 अगस्त निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने अपने विस्तार अभियान के तहत देशभर में 15 नई शाखाओं का उद्घाटन किया है।
केरल स्थित बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इन 15 नई शाखाओं में से सात तमिलनाडु में स्थित हैं। इस तरह राज्य में बैंक की कुल 171 शाखाएं हो गई हैं।
फेडरल बैंक के शाखा बैंकिंग प्रमुख नंदकुमार वी ने कहा कि हमने इस साल जून में एक ही दिन में 10 शाखाएं खोली थीं। अब हम विभिन्न स्थानों पर 15 शाखाएं खोल रहे हैं। बैंक तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

