देश की खबरें | 20 फरवरी : आज ही के दिन भारत को आजाद करने की हुई थी घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन देश में पहली बार कम्प्यूटर से पैसेंजर रिजर्वेशन की शुरुआत हुई थी। आज ही के दिन ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में यह तारीख बदलकर 15 अगस्त हो गई थी।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन देश में पहली बार कम्प्यूटर से पैसेंजर रिजर्वेशन की शुरुआत हुई थी। आज ही के दिन ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में यह तारीख बदलकर 15 अगस्त हो गई थी।

कंप्यूटर को मानव इतिहास के चंद सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में शुमार किया जाता है। इसके होने से आंकड़ों का संकलन और संचालन बड़ी सहजता से हो जाता है। भारतीय रेलवे ने 20 फरवरी 1986 को कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की थी। बीस फरवरी की तारीख भारत के इतिहास में एक और कारण से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल वह 20 फरवरी 1947 का दिन था, जब ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बदलते घटनाक्रम के बीच भारत को 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र कर दिया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।

1847 : रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\