देश की खबरें | एफसीआरए अनुपालन: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को गैर-सरकारी संगठनों द्वारा विदेशी अंशदान नियमन (संशोधन) अधिनियम, 2020 के विशिष्ट प्रावधानों के अनुपालन को और अधिक विस्तार नहीं देने संबंधी निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र को तीन सप्ताह का समय दिया।

नयी दिल्ली, सात सितंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को गैर-सरकारी संगठनों द्वारा विदेशी अंशदान नियमन (संशोधन) अधिनियम, 2020 के विशिष्ट प्रावधानों के अनुपालन को और अधिक विस्तार नहीं देने संबंधी निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र को तीन सप्ताह का समय दिया।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें से एक में कहा गया है कि गृह मंत्रालय की 18 मई की अधिसूचना ने यहां 31 मार्च, 2021 से इस साल 30 जून तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नामित शाखा में खाता खोलने के संबंध में कानून के विशिष्ट प्रावधानों के अनुपालन की तारीख बढ़ा दी थी।

एक याचिका में कहा गया है कि मंत्रालय ने इस साल सितंबर तक इन गैर सरकारी संगठनों और व्यक्तियों के लाइसेंस को भी मान्य किया है और ये निर्णय केवल कोविड-19 के हालात के आधार पर लिए गए थे क्योंकि कई गैर सरकारी संगठन कोविड संबंधी राहत कार्य में शामिल हैं।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, '' जैसा कि प्रतिवादी-भारत संघ के वकील द्वारा प्रार्थना की गई, प्रतिवादी को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया जाता है, और उसके बाद याचिकाकर्ताओं को एक सप्ताह का समय प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने के लिए दिया जाता है।''

शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई पांच अक्टूबर तय की।

महाराष्ट्र के एक याचिकाकर्ता विनय विनायक जोशी ने अदालत से केंद्र को अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन के लिए कोई और विस्तार नहीं देने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

वकील गौतम झा के माध्यम से दायर याचिका में सरकार को उन सभी एनजीओ का एक रजिस्टर बनाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया जोकि एफसीआरए के तहत कोष प्राप्त कर रहे हैं, खासकर कोविड महामारी के ​​​​समय में।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\