जरुरी जानकारी | एफसीआई को मजबूत बनाया जाएगा, एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि राज्य के स्वामित्व वाली एफसीआई को अगले 12 महीनों में मजबूत और आधुनिक बनाया जाएगा और साथ ही जोर दिया कि एमएसपी खरीद प्रणाली जारी रहेगी।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि राज्य के स्वामित्व वाली एफसीआई को अगले 12 महीनों में मजबूत और आधुनिक बनाया जाएगा और साथ ही जोर दिया कि एमएसपी खरीद प्रणाली जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए सरकारी की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को अधिक कार्यकुशल, पारदर्शी और जवाबदेह बनना चाहिए, साथ ही साथ संस्था को कामकाज में सुधार के लिए आधुनिक तकनीकों और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करना चाहिए।

गोयल ने एफसीआई के 57वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को अगले 12 महीनों में और अधिक आधुनिक बनाया जाएगा ताकि यह किसानों और उपभोक्ताओं की बेहतर ढंग से सेवा कर सके।

उन्होंने भरोसा दिया कि न्यूनतम समर्थन प्रणाली (एमएसपी) पर खरीद जारी रहेगी और एफसीआई किसानों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

गोयल ने कहा कि सरकार एफसीआई को किसानों, भारत के लोगों और हमारे ग्राहकों के लिए अधिक कुशल, पारदर्शी और जवाबदेह बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान हमारे ग्राहक हैं और भारत के लोग हमारे ग्राहक हैं।’’ गोयल इस समय आंदोलन कर रही किसान यूनियनों के साथ बातचीत करने वाली मंत्रियों की टीम में हैं। उनके पास रेलवे और वाणिज्य विभाग भी है।

गोयल ने कहा ,‘ अपने 57वें स्थापना दिवस पर हम और अधिक कुशल, पारदर्शी और किसानों तथा भारत की जनता के प्रति पहले अधिक उत्तरदायी बनने को प्रतिबद्ध हैं।’

एफसीआइ में काम करने वालों की संख्या सात हजार के करीब है और उसके पूरे परिचालन के साथ करीब दो-ढाई लाग लोग जुड़े रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\