खेल की खबरें | एफसी गोवा के मुख्य कोच जुआन फर्नांडो कोविड से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा के मुख्य कोच जुआन फर्नांडो को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है और वह अभी पृथकवास पर हैं। क्लब ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पणजी, 18 मार्च इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा के मुख्य कोच जुआन फर्नांडो को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है और वह अभी पृथकवास पर हैं। क्लब ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एफसी गोवा ने बयान में कहा, ‘‘फर्नांडो अभी स्वस्थ हैं और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। क्लब उनकी स्थिति पर निगरानी बनाये रखेगा और उनकी हर संभव मदद करेगा। ’’

इसमें कहा गया है कि खिलाड़ी और स्टॉफ के अन्य सदस्यों का परीक्षण नेगेटिव आया है।

क्लब ने कहा, ‘‘एफसी गोवा कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करता रहेगा। पूरी टीम का परीक्षण किया गया। सभी खिलाड़ियों और स्टॉफ के बाकी सदस्यों का परीक्षण नेगेटिव आया है। ’’

क्लब ने पिछले दिनों फर्नांडो के संपर्क में आने वालों से परीक्षण करवाने और जरूरी ऐहतियाती कदम उठाने का अनुरोध भी किया है।

एफसी गोवा 13 मार्च को समाप्त हुए आईएसएल में चौथे स्थान पर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू